Thursday , 22 January 2026
Home आगरा Agra News: 1957 passengers were caught pulling chains in the train without any reason at the stations of Agra division…#agra
आगरा

Agra News: 1957 passengers were caught pulling chains in the train without any reason at the stations of Agra division…#agra

आगरालीक्स…आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन सहित आगरा मंडल के स्टेशनों पर 1957 यात्री बिना वजह ट्रेन में चेन खींचते पकड़े गए. जानिए इन्हें क्या मिली सजा

आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर अप्रैल 2024 से लेकर जनवरी 2025 तक बिना उचित कारण अलार्म चेन खींचने वाले 1957 लोग पकड़े गए हैं. इनमें आगरा कैंट पर 819 तो मथुरा जंक्शन पर 849 यात्री शामिल हैं. सभी के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई है.

3.28 लाख रुपये जुर्माना वसूला
मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के दिशा निर्देशन में आगरा मंडल में माह अप्रैल-2024 से जनवरी -2025 तक बिना उचित कारण अलार्म चेन खीचने (ACP) वाले 1957 लोंगो पर कार्यवाही करके 3,28,340/- रूपये जुर्माना वसूला गया. इसमें माह अप्रैल-2024 से जनवरी -2025 तक आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर 819, आगरा किला स्टेशन पर 91, मथुरा जंक्शन पर 849, कोसीकलां स्टेशन पर 81 व धौलपुर स्टेशन पर 75 लोंगो पर कार्यवाही कर जुर्माना वसूला गया.

रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों से अनुरोध करता है कि बिना उचित एवं प्रर्याप्त कारण के चेन पुलिंग न करें,ऐसा करना दंडनीय अपराध है. उक्त कृत्य से आपके साथी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

Related Articles

आगरा

Agra Local News: Gymnastics competitions were held during the Basant Utsav at Dayalbagh in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में बसंत उत्सव में हुई जिमनास्टिम प्रतियोगिताएं. युवक—युवतियों ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 22th January 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Local News: Heavy goods vehicles must use the northern bypass, not the highway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी माल वाहनों को हाइवे से नहीं मिलेगी शहर के...

आगरा

Galaxy Health Insurance will provide access to better expert facilities in digital ICUs

आगरालीक्स…आगरा में लोगों को हेल्थ बीमा के लिए किया जागरूक. डिजिटल आईसीयू...

error: Content is protected !!