आगरालीक्स …Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि के छात्र प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण में दर्ज किए गए शैक्षिक ब्योरा में खुद संशोधन कर सकते हैं, जानें। ( Agra News: Self correction in academic documents on Samarth Portal till 31st July 2025#Agra )
विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-26 से तीन वर्षीय स्नातक और चार वर्षीय स्नातक आनर्स में प्रवेश लिया जा रहा है। स्नातक में प्रवेश के लिए आठ मई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई थी। विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान और कालेजों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर स्नातक पंजीकरण और 400 रुपये शुल्क जमा करने के बाद समर्थ रजिस्ट्रेशन नंबर (एसआरएन) लेने के बाद ही प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान और 520 कालेजों की स्नातक की दो लाख 88 हजार 464 सीटें हैं। कालेजों में प्रवेश के लिए समर्थ रजिस्ट्रेशन नंबर से आवेदन कर सकते हैं। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के दौरान व्यक्तिगत के साथ ही शैक्षिक ब्योरा भी दर्ज किया जा रहा है। पंजीकरण के दौरान तमाम छात्रों ने शैक्षिक ब्योरा गलत दर्ज कर दिया है, इसमें संशोधन का मौका दिया गया है। डीन एकेडमिक प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर अपने लाग इन से छात्र अपडेट एकेडमिक डिटेल पर जाकर शैक्षिक ब्योरा संशोधित कर सकते हैं। इसके लिए 31 जुलाई तक का समय दिया गया है।