Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Seminar on Haemato-oncology held in SN, information given about blood cancer…#agranews
आगरा

Agra News: Seminar on Haemato-oncology held in SN, information given about blood cancer…#agranews

144

आगरालीक्स…हर साल 80 हजार लोग ब्लड कैंसर से हो रहे ग्रसित. लक्षणों को किया जाता है नजरअंदाज. आगरा के एसएन में इसके नवीन इलाज के बारे में दी जानकारी

सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के रेडिएशन ऑनकोलॉजी विभाग एवं मेडिसिन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हीमेटोऑनकोलॉजी विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में संकाय सदस्यों, पीजी एवं एमबीबीएस के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। गोष्ठी का प्रमुख उद्देश्य रक्त जनित कैंसर के बारे में एवं इसके नवीनतम इलाज के विषय में सभी को अवगत कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एस०एन० मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने तेज़ी से प्रतिवर्ष बढ़ रहे ब्लड कैंसर के बारे में चिता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि २ वर्ष से 80 वर्ष के मध्य तक के लोगों को ब्लड कैंसर होता है। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष 80 हजार लोग ब्लड कैंसर से ग्रसित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्लड कैंसर के लक्षण ज्यादातर नजरंदाज कर दिये जाते है, अतः विषय विशेषज्ञों द्वारा इस बीमारी को कैसे प्रारंभिक अवस्था में पता लगा सके इसके बारे में हर फिजिशियन को जागरूक करना चाहिए। इसके अलावा आम लोग इसके लक्षणों को कैसे पहचाने इसके बारे में भी आम जनता के लिये अवेयरनेस कार्यक्रम करवाने की आवयश्कता है।

कार्यक्रम में हिमेटोलॉजिस्टि डॉक्टर रोहित मंगल ने CBC रिपोर्ट में एब्जॉर्मलिटी को कैसे पहचाने एवं उसकी उचिल डायग्नोसिस कैसे करते है इस बारे में प्रकाश डाला। कैंसर सर्जन डॉक्टर सुरेंद्र राजावत ने गर्दन में गाँठ होने पर उसकी कौन-कौन सी जाँच करवानी चाहिए एवं किस प्रकार उसका इलाज होना चाहिए इस विषय पर व्याख्यान दिया। रेडियोथेरेपी विभागाध्यक्ष डॉ सुरभि गुप्ता ने रेडियोथेरेपी के सिस्टमेटिक असर के बारे में व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार रेडियोथेरेपी एवं इम्युनोथेरेपी को एक साथ कॉम्बिनेशन में देकर ब्लड कैंसर का इलाज किया जाता है। आजकल प्रयोग में लायी जा रही cart थेरेपी के बारे में भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में कुछ कॉम्प्लिकेटेड केस पर भी मंथन हुआ।

कार्यक्रम में वाईस प्रिंसिपल डॉ टी पी सिंह, ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ मृदुल चतुर्वेदी, डॉ अखिल प्रताप सिंह, डॉ मनीष बंसल, डॉ तबस्सुम समानी, डॉ पूजा अग्रवाल, डॉ नीतू चौहान चैयरपर्सन की भूमिका में रहे। डॉ रुपाली, डॉ प्रभात अग्रवाल, डॉ अपराजिता, डॉ प्रीति भार‌द्वाज, डॉ नेहा आज़ाद, मोहिनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ ऐशना, डॉ ज़रीन डॉ विकास गुप्ता एवं डॉ कमल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ मृदुल चतुर्वेदी द्वारा दिया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!