Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Seminar on “Human Rights: Challenges and Solutions” in Agra on 9 December…#agranews
आगरा

Agra News: Seminar on “Human Rights: Challenges and Solutions” in Agra on 9 December…#agranews

256

आगरालीक्स…आगरा में “मानवाधिकार: चुनौतियां एवं समाधान” पर संगोष्ठी 9 दिसंबर को. श्री बांके बिहारी एजुकेशन सोसाइटी की ओर से मानवाधिकारों की वर्तमान स्थिति पर होगी चर्चा

श्री बांके बिहारी एजुकेशन सोसाइटी,गांधी अध्ययन केंद्र,विधि विभाग,और मिशन शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के पूर्व संध्या 9 दिसंबर 2024 दिन सोमवार को एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस संगोष्ठी का विषय “मानवाधिकार: चुनौतियां एवं समाधान”।
श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मानवाधिकारों की वर्तमान स्थिति,उनके सामने मौजूद चुनौतियों और उनके प्रभावी समाधान पर चर्चा करना हैं।

संगोष्ठी के मुख्य बिंदु पर प्रकाश डालते हुए समन्वयक विधि विभाग डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय डॉ राजीव वर्मा,समन्वयक गांधी अध्ययन केंद्र डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय डॉ राजेश कुशवाहा,समन्वयक मिशन शक्ति प्रो.विनीता सिंह ने बताया कि

  1. मानवाधिकारों की परिभाषा और महत्व:
    सभी व्यक्तियों को जीवन, स्वतंत्रता,और गरिमा के साथ जीने का अधिकार।
    समानता और गैर-भेदभाव के सिद्धांत।
  2. चुनौतियां:
    महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराध।
    जातीय और धार्मिक भेदभाव।
    शोषण,हिंसा,और मानव तस्करी।
    शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में असमानता।
    पर्यावरणीय अधिकारों का हनन।
  3. समाधान:
    जागरूकता अभियान और शिक्षा का प्रसार।
    मजबूत विधिक संरचना और उनका कड़ाई से पालन।
    सामुदायिक सहभागिता और नीतिगत बदलाव।
    महिलाओं और कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के प्रयास।
    तकनीक का उपयोग कर मानवाधिकारों की निगरानी।

वक्ताओं का योगदान: विषय-विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिया और समाज में मानवाधिकारों की स्थिति पर अपने विचार साझा करेंगे।
छात्र-भागीदारी: विधि विभाग के छात्रों ने मानवाधिकार से जुड़े विषयों पर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करेंगे।
मिशन शक्ति महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया जायेगा। रमेश श्रीवास्तव, अधिवक्ता नितिन वर्मा, नकुल सारस्वत ने बताया कि यह आयोजन मानवाधिकारों की समझ और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक सार्थक प्रयास होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

error: Content is protected !!