आगरालीक्स ….आगरा की पॉश कॉलोनी में बुजुर्ग को महिला ने हनीट्रैप में फंसाया, डिप्रेशन में आए बुजुर्ग ने खुदकुशी का मन बना लिया,

आगरा की पॉश कॉलोनी जयपुर हाउस के रहने वाले बुजुर्ग को एक महिला ने हनी ट्रैप के जाल में फंसाया। महिला रईसों की तरह से रहती है। उसने बुजुर्ग से कहा कि उसका पति बेरोजगार है और बुजुर्ग से मदद मांगी। बुर्जुग ने उसे पैसे दे दिए, महिला ने बुजुर्ग से नजदीकी बढ़ाई और हनी ट्रैप में फंसा लिया।
रास्ता रोकने लगी महिला, कई साल से कर रही ब्लैकमेल
बुजुर्ग को महिला कई सालों से ब्लैकमेल कर रही है, वह बुजुर्ग को अकेला देख कर रास्ता रोक देती है, उससे पैसे मांगती है। मना करने पर मुंह खोलने की धमकी देती है, इससे बुजुर्ग परेशान हो गए। डिप्रेशन में आए बुजुर्ग ने खुदकुशी का भी मन बना लिया।
परिजनों को बताई बात
बात बहुत आगे तक बढ़ जाने पर बुजुर्ग ने सारी बात अपने परिजनों को बता दी, इस पर उन्होंने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने इस मामले में तहरीर देने के लिए कहा है, जिससे महिला के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। महिला कई और लोगों को भी हनी ट्रैप के जाल में फंसा चुकी है।