आगरालीक्स ….आगरा के एक डॉक्टर पर उनकी पत्नी ने लगाए आरोप, नर्स से है नजदीकी। डॉक्टर पति बहाना बनाकर रुक जाते हैं क्लीनिक पर, नर्स हटाने पर ही पति ने साथ रहने की रखी शर्त।

आगरा के शमसाबाद रोड निवासी डॉक्टर की शादी डेढ़ साल पहले हुई है। डॉक्टर के आगरा के साथ ही धौलपुर और मुरैना में क्लीनिक हैं। हर रोज अलग अलग क्लीनिक पर डॉक्टर बैठते हैं। भरतपुर स्थित क्लीनिक में महिला नर्स रख रखी है। नर्स को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया, पत्नी का आरोप है कि डॉक्टर पति महिला नर्स से बातें करते रहते हैं। घर आने के बाद भी नर्स से बातें करते रहते हैं।
क्लीनिक पर रुकने के बनाते हैं बहाने
डॉक्टर की पत्नी विवाद बढ़ने पर अपनी ससुराल चली गई। पत्नी ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की, डॉक्टर और पत्नी को परिवार परामर्श केंद्र में बुलाया गया। पत्नी ने आरोप लगाए हैं कि भरतपुर क्लीनिक पर जब डॉक्टर पति जाते हैं तो रात में रुकने का कोई न कोई बहाना बना लेते हैं। इस पर काउंसर ने दोनों से बात की, डॉक्टर ने कहा कि सभी आरोप गलत हैं, कोई दूसरी नर्स मिलने पर ही उसे हटाएंगे। इस पर पत्नी ने कहा कि नर्स को क्लीनिक से हटा दोगे तभी साथ रहुंगी।
सांकेतिक फोटो