आगरालीक्स…आगरा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल का निधन. आगरा में रह चुके थे चार बार विधायक. यूपी सरकार में रह चुके थे मंत्री…राजनीतिक व चिकित्सा जगत में शोक….
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व यूपी सरकार में दो बार मंत्री रह चुके डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल का आज निधन हो गया है. डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल 84 वर्ष के थे. उन्होंने उपाध्याय नर्सिंग होम में आखिरी सांस ली. उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीति व चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गईं. सूचना मिले ही उनके नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित आवास पर कांग्रेस नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया. डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल के परिवार में दो बेटे राजेश कौशल और यज्ञेश कौशल के अलावा तीन बेटियां थीं, जिनमें से एक का निधन पूर्व में हो चुका है.

चार बार रह चुके हैं विधायक
डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल ने entrance बैच year 1957 में एसएन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की थी. कौशल छावनी विधानसभा से चार बार 1974, 1977, 1980 और 1985 में कांग्रेस के टिकट से विधायक रह चुके थ्बे. वर्ष 1985 में प्रदेश में नारायण दत्त तिवारी के नेतृत्व में बनी कांग्रेस सरकार में उनहें उपसूचना मंत्री बनाया गया था. इसके बाद उन्हें शिक्षा मंत्री और फिर कृषि मंत्री भी चुना गया. वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष के साथ कई सनरकारी समितियों के सदस्य भी रह चुके थे.