आगरालीक्स…आगरा में मकान के विवाद पर पहुंची पुलिस. छत से संदिग्ध परिस्थिति में गिरी गर्भवती महिला. परिजनों का हंगामा
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को हंगामा हो गया. कालिंदी विहार में पुलिस एक मकान विवाद में यहां पहुंची थी लेकिन तभी संदिग्ध परिस्थितियों में एक गर्भवती महिला छत से नीचे गिर गई. परिजनों का आरोप है कि गर्भवती को छत से फेंका गया इस पर उन्होंने हंगामा कर दिया. घायल महिला का इलाज चल रहा है.घटना शुक्रवार दोपहर की है. ट्रांस यमुना के आयुष विहार में रहने वाली प्रेमलता पत्नी शिशुपाल ने बताया कि मकान को लेकर उसका बबली से विवाद चल रहा है. बताया कि उसने एक साल पहले अपना मकान बबली को बेचा था. 1.11 लाख एडवांस दिया था. इसके बाद 7.70 लाख रुपये देने का वादा हुआ लेकिन ये रुपये नहीं दिए गए. इसको लेकर कोर्ट में मामला विचाराधीन है. आरोप है कि शुक्रवार को पुलिस घर पहुंची. इस दौरान प्रेमलता की पुत्रवधु संदिग्ध परिस्थिति में छत से से नीचे गिर गई. परिजनों का आरोप है कि गर्भवती को छत से फेंका गया है. महिला का उपचार चल रहा है.