आगरालीक्स….. आगरा में अब कोहरा छाएगा, जानें क्या है मौसम विभाग का दो फरवरी को लेकर अनुमान।

आगरा में बुधवार को सुबह कोहरा छाने के बाद तेज धूप निकली, इसके साथ ही हवा भी चलती रही। दोपहर में तापमान 22.8 डिग्री तक पहुंच गया। रात को ठंडी हवा चलने लगी, इससे रात का तापमान कम हो गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो फरवरी को सुबह कोहरा छाएगा, दोपहर में धूप निकलेगी। तापमान 25 डिग्री तक पहुंच सकता है।
सर्दी में लें धूप का आनंद
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलने के साथ हवा चलेगी। इससे अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच जाएगा। न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच रह सकता है।
आईएमडी का अनुमान
02-Feb 11.0 25.0 Moderate Fog
03-Feb 12.0 25.0 Moderate Fog
04-Feb 12.0 27.0 Shallow Fog
05-Feb 12.0 26.0 Shallow Fog
06-Feb 13.0 27.0 Fog or Mist
07-Feb 13.0 27.0 Fog or Mist