आगरालीक्स…गलन और ठिठुरन बढ़ी, घने कोहरे का अलर्ट, आगरा में दोहपर के समय भी सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए, दो से तीन डिग्री नीचे गिरा तापमान
आगरा में गुरूवार को मौसम ने अचानक करवट ली। अभी तक सामान्य तापमान था लेकिन गुरूवार को पछुआ हवा चलने से गलन और ठिठुरन बढ़ गई। आगरा में दिन भर धुंध छाई रही जबकि घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। हाईवे और खुले रास्तों पर दश्यता शून्य तक पहुंच सकती है। आगरा में तो आज दोपहर के समय भी सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। बता दें कि आधा दिसंबर बीत जाने के बाद भी आगरा में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी थी। यह सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। लेकिन गुरूवार सुबह जब लोग उठे तो घना कोहरा नहीं था लेकिन धुंध छाई हुई थी। हवा की वजह से ठंड और गलन महसूस की गई। दिन के समय धूप नहीं निकलने की वजह से शाम आते—आते ठंड और बढ़ गई। इससे वाहन चलाने वालों को अत्यधिक ठंड का अहसास हुआ।आईएमडी के अनुसार आज दिन का न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पर रहा। कल इसके और नीचे जाने की संभावना है। इससे अधिक ठंड महसूस होगी। इसके साथ ही आज और कल घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।