आगरालीक्स…आगरा में सीजन का सबसे ठंडा दिन, तापमान जानकर छूट जाएगी कंपकंपी. 24 घंटे के लिए घने कोहरे और शीतलहर का रेड अलर्ट जारी
आगरा में कड़ाके की ठंड और मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए घने कोहरे का शीतलहर को देखते हुए हुए आगरा प्रशासन की ओर से 8वीं तक के सभी स्कूल 19 दिसंबर को बंद रहेंगे. डीएम की ओर से जारी आदेशों को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गौड़ के अनुसार , कक्षा एक से 8वीं तक के सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे. आगरा में आज गुरुवार को सुबह से ही कड़ाके की ठंड रही. सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा लेकिन जैसे जैसे दिन बढ़ता गया शीतलहर की चपेट में आगरा घिरता रहा. दिनभर धूप नहीं निकली. इस कड़ाके की ठंड में सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुई. गुरुवार को बच्चे ठंड में सिकुड़ते हुए स्कूल पहुंचे और दोपहर में छुट्टी के बाद भी ठंड के बीच वापस आए.इस सीजन का सबसे ठंडा दिन
गुरुवार को आगरा में कड़ाके की ठंड के कारण तापमान में भारी गिरावट रही. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि इसी सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान है. वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा.
आगरा सहित पूरा यूपी इस समय ठंड की चपेट में है. मौसम विभाग ने भी प्रदेश के 30 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है जिसमें आगरा भी शामिल है. आगरा में शीतलहर के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है. अगले 24 घंटे तक घने कोहरे के साथ ही शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट आएगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 18/12/25) 16.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 18/12/25) 10.0
Departure from Normal(oC) 2.3