आगरालीक्स…आगरा के बड़े पटाखा कारोबारी के यहां जीएसटी का छापा. जांच में जुटी टीम. एक सप्ताह में दूसरी बड़ी कार्रवाई…
फेस्टिव सीजन से पहले जीएसटी की टीम द्वारा लगातार कारोबारियों के यहां छापा मारकर जांच की जा रही है. आगरा में एक सप्ताह के अंदर दूसरे बड़े कारोबारी के यहां स्टेट जीएसटी की टीम ने छापा मारा है. एसजीएसटी की टीम आज खंदौली में पटाखा कारोबारी आर के ट्रेडर्स के यहां जांच करने के लिए पहुंची. एसजीएसटी के खंड तीन की टीम पटाखा कारोबारी के यहां जांच में जुटी हुई है.
सर्राफा कारोबारी के यहां भी की थी जांच, लगाया था लाखों का जुर्माना
आगरा में इसी सप्ताह एसजीएसटी की टीम ने नमक की मंडी स्थित सराफा कारोबारी नितेश अग्रवाल के यहां जांच के लिए पहुंची थी. पोर्टल पर शिकायत के बाद टीम ने यहां लेन—देन और आय व्यय से संबंधित सभी लेखों की जांच की थी जिसमें अंतर पाया गया था और टीम ने कारोबारी पर 29 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया था.