आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी आ सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ. करेंगे श्रीराम बारात का स्वागत…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संजय प्लेस में सजने जा रही जनकपुरी में आ सकते हैं. सीएम योगी का 11 अक्टूबर को आगरा आने का संभावित कार्यक्रम है. अगर वह यहां आते हैं तो संभावना है कि वह आगरा के सबसे बड़े महोत्सव में भी आ सकते हैं. सूत्रों के अनुसार वह संजय प्लेस में श्रीराम बारात का स्वागत भी कर सकते हैं.

अधिकारियों ने किया निरीक्षण
बता दें कि लघु उद्योग भारती द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित केएनसीसी में कार्यक्रम होना है. इसमें प्रदेश के सैकड़ों उद्यमी भाग लेने आ रहे हैं और इन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा संबोधित किया जाएगा. ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को देखते हुए आज मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित केएनसीसी का स्थलीय निरीक्षण गया गया. उनके साथ जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी और पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, एसपी ट्रैफिक सहित संबंधित अध्णिकारी एवं आयोजकगण मौजूद रहे.
11 अक्टूबर को ही जनकपुरी महोत्सव
सीएम योगी आदित्यनाथ का आगरा आने का संभावित कार्यक्रम 11 अक्टूबर को है और इसी दिन आगरा के संजय प्लेस में ऐतिहासिक जनकपुरी महोत्सव होगा. ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा जनकपुरी महोत्सव में भी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.