Thursday , 13 February 2025
Home आगरा Agra News: Shakti Swarupa 101 women honored on the occasion of Navdurga in Agra…#agranews
आगरासिटी लाइव

Agra News: Shakti Swarupa 101 women honored on the occasion of Navdurga in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में नवदुर्गा के उपलक्ष्य में शक्ति स्वरूपा 101 महिलाओं का किया सम्मान. मां दुर्गा के खूब लगे जयकारे, डांडिया संग हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

मां दुर्गा शक्ति का वह रूप हैं जो परिवार के लिए अन्नपूर्णा, संतान के लिए पार्वती, पति के लिए लक्ष्मी, दुष्टों के लिए काली और जगत के लिए मां अम्बा हैं। धरती पर महिलाएं दुर्गा मां का ही अंश हैं, जिन्हें अपनी शक्ति को हमेशा स्मरण रखना चाहिए। परिस्थिति अनुकूल हो या प्रतिकूल, महिलाएं हर बाधा को दूर कर संतुलन लाने में सक्षम हैं। यह कहना था अग्रवाल संगठन रामबाग की अध्यक्ष निशा सिंघल का। संगठन द्वारा आज वॉटरवर्क्स स्थित अतिथि वन में दुर्गा शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रेणु मोदी, विशिष्ठ अतिथि ममता गोयल, जागृति अग्रवाल, रेनू मित्तल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज की 101 ऐसी महिलाओं को स्मृति चिन्ह व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया, जो अपनी घर गृहस्थी सम्भालने के साथ, समाज व देश के लिए भी किसी न किसी रूप में समर्पित हैं। मुख्य अतिथि रेणु मोदी ने कहा कि घर परिवार सम्भालना बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। महिलाएं अपनी इस जिम्मेदारी से पीछे न हटें। बच्चों को अच्छे संस्कार दें।

जब भविष्य संस्कारवान होगा तभी देश सम्वृद्ध होगा। नौ देवियों के रूप में बालिकाएं सजकर कार्यक्रम में पहुंची। डांडिया व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। सभी अतिथियों व सदस्यों का स्वागत माथे पर तिलक कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक जह्नावी सिंघल, नेहा, मोनिका, नीलम, रिया, गीता, अरुणा, सरिता, मंजू, अनीता, गुंजन लता, वीना, रिचा, लवली आदी उपस्थित थीं।

Related Articles

आगरा

Agra News: Encounter specialist officer learned knowledge from Premanand Maharaj…#agranews

आगरालीक्स…मैंने बहुत एनकाउंटर किए हैं, इसका पश्चाताप कैसे करूं….प्रेमानंद महाराज से पुलिस...

आगरा

Agra News: Devotees became emotional after hearing the episode of Sudama character in the Bhagwat Katha going on in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आत्मा का ज्ञान ही है वास्तविक मुक्ति…आगरा में चल रही कथा में...

आगरा

Agra News: Seminar to be held on 17th February on the tricentenary birth anniversary of Rani Ahilyabai Holkar in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती पर 17 को होगी...

आगरा

Agra News: “Shakti of Forest” campaign going on in Agra. 16,300 saplings have been planted so far…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चल रहा “शक्ति ऑफ फॉरेस्ट” अभियान. अब तक लग चुके...