आगरालीक्स..आगरा में होटल एंड रेस्टोरेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए शांति स्वरूप. अन्य पदाधिकारियों में इनके नाम
आगरा के होटल एंड रेस्टोरेंट ओनर्स एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को होटल मनीराम पैलेस, फतेहाबाद रोड पर हुआ. इसमें सर्व सम्मति से शांति स्वरूप को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया. इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी में महासचिव अवनीश शिरोमणि, सचिव सिद्धार्थ अरोरा, उपाध्यक्ष राजीव सेठी वअमरजीत सिंह और कोषाध्यक्ष कौशाम्बी अग्रवाल को बनाया गया. उन्होंने बताया कि शेष बोर्ड का गठन बाद में किया जाएगा. इस अवसर पर होटल एंड रेस्टोरेंट ओनर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश बाधवा भी मौजूद रहे.
