आगरालीक्स…आगरा में कल सोमवार को झमाझम बारिश की संभावना. इस दिन से फिर से तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री तक. जानिए आज का तापमान और आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान
आगरा में पिछले चार दिन से मौसम सुहाना है. शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश के बाद से गर्मी के तेवर ढीले पड़े हुए हैं. मौसम खुशगुबार है. तापमान भी घट गया है. दिन का ही नहीं बल्कि रात का तापमान भी अब सामान्य से कम ही है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम था तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज रात या कल सोमवार को आगरा में फिर से झमाझम बारिश की संभावना है. काले बादलों का ढेरा लगेगा और बारिश तेज हो सकती है. वहीं मंगलवार को भी बादल छाने के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आगरा में बुधवार से तापमान बढ़ना शुरू होगा और इसके बाद मौसम साफ रहेगा और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.