Thursday , 4 June 2026
Home agraleaks Agra News: Wear saree according to zodiac sign on Karva Chauth
agraleaksअध्यात्मआगराटॉप न्यूज़बिगलीक्ससिटी लाइव

Agra News: Wear saree according to zodiac sign on Karva Chauth

143

आगरालीक्स (19th October 2021 Agra News)… करवाचौथ पर भारतीय ज्योतिष के अनुसार जानिए कि सभी सुहागिनों को अपनी राशि के अनुसार कौन से रंग को साड़ी पहननी चाहिए. जानिए राशि के अनुसार, पति अपनी पत्नी को क्या उपहार दें.

पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि सभी सुहागिनों को अपनी राशि के अनुसार साड़ी पहननी चाहिए। यह पूजन के लिए अत्यंत शुभ व सौभाग्य के लिए कल्याणकारी होती है। ज्योतिष के अनुसार करवाचौथ पर यदि पत्नी विशेष रंग के कपड़े पहनें और पति राशि के अनुसार अपनी पत्नी को उपहार दें तो पति-पत्नी के दांपत्य जीवन में सदैव खुशहाली रहेगी और प्रेम भी बढ़ेगा।

मेष: मेष राशि वाली महिलाएं गुलाबी रंग की साड़ी पहनें। चंद्रमा के पूजन में गुलाब अवश्य चढ़ाएं।
महिलाएं करवा चौथ की पूजा अगर लाल और गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर करती हैं तो आने वाला समय बेहद शुभ रहेगा। इस राशि के लोगों के दांपत्य जीवन का स्वामी शुक्र है। आप अपनी पत्नी को उसकी पसंद के वस्त्र, आभूषण, कार, परफ्यूम के साथ ही गोल्डन ज्वेलरी भी गिफ्ट कर सकते हैं। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। इस राशि का स्वामी मेष है। इस राशि की महिलाओं को राशि अनुसार पार्टनर से प्यार बढ़ाने के लिए पिंक, क्रीम या सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

वृषभ: वृषभ राशि वाली महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनें। चन्द्रमा के पूजन में पीला फूल चढ़ाएं। जिन लोगों की राशि वृषभ है, उनके दांपत्य जीवन का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग अपनी पत्नी को लाल रंग की मिठाई, मूंगे से बने आभूषण, अंगूठी व ताम्बे की वस्तुएं उपहार में दे तो शुभ और समृद्धिदायक रहेगा। इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि वाली महिलाएं गहरे लाल, केसरिया और हल्के लाल रंग के कपड़ों का चयन करें तो अच्छा रहेगा।

मिथुन: इस राशि की महिलाओं के लिए हरा रंग इस करवा चौथ बेहद शुभ रहने वाला है। इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन हरे रंग की साड़ी के साथ हरी और लाल रंग की चूड़ियां पहनकर चांद की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके पति की आयु निश्चित लंबी होगी।

कर्क: कर्क राशि की महिलाओं को करवाचौथ की पूजा विशेषकर लाल-सफेद रंग के कॉम्बिनेशन वाली साड़ी के साथ रंग-बिरंगी चूडि़यां पहनकर पूजा करनी चाहिए। याद रखें इस राशि की महिलाओं को व्रत खोलते समय चांद को सफेद बर्फी का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके पति का प्यार आपके लिए कभी कम नहीं होगा।

सिंह: करवाचौथ की साड़ी चुनने के लिए इस राशि की महिलाओं के पास कई विकल्प मौजूद हैं। इस राशि की महिलाएं लाल, संतरी, गुलाबी और गोल्डन रंग चुन सकती है। इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से शादीशुदा जोड़े के वैवाहिक जीवन में हमेशा प्यार बना रहता है।

कन्या: कन्या राशि वाली महिलाओं को इस करवा चौथ लाल-हरी या फिर गोल्डन कलर की साड़ी पहनकर पूजा करने से लाभ मिलेगा। ऐसा करने से दोनों के वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ जाएगी।

तुला: इस राशि की महिलाओं को पूजा करते समय लाल- सिल्वर रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनने पर पति का साथ और प्यार दोनों हमेशा बना रहेगा।

वृश्चिक: इस राशि की महिलाएं लाल, मैरून या गोल्डन रंग की साड़ी पहनकर पूजा करें तो पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ जाएगा।

धनु: इस राशि की महिलाएं पीले या आसमानी रंग के कपड़े पहनकर पति की लंबी उम्र की कामना करें।

मकर: मकर राशि की महिलाएं इलेक्ट्रिक ब्लू रंग करवा चौथ पर पहनने के लिए चुनें। ऐसा करने से आपके मन की हर इच्छा जल्द पूरी होगी।

कुंभ: ऐसी महिलाओं को नेवी ब्लू या सिल्वर कलर के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।

मीन: इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल या गोल्डन रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

अध्यात्म

Rashifal Friday, 05 June 2026

आगरालीक्स…मेष, मिथुन, कर्क, कन्या सहित इन राशियों के लिए शुभ रहेगा शुक्रवार....

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

error: Content is protected !!