आगरालीक्स…शारदा वर्ल्ड स्कूल ने कीठम बर्ड सेंचुरी में कराई क्रॉस कंट्री रेस, भरपूर जोश और उत्साह के साथ दौड़े छात्र
आगरा में शारदा वर्ल्ड स्कूल द्वारा रविवार को कीठम बर्ड सेंचुरी में क्रॉसकंट्री रेस का आयोजन किया गया। क्रॉसकंट्री रेस में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग किया।
रेस का आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए था बल्कि छात्रों में आत्मविश्वास जगाने का एक प्रेरणादायक प्रयास भी था। रेस को सुबह 7:30 बजे प्रधानाचार्या नीना राठौर ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक शकील खान एवं तेजस्विनी चौधरी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में क्रॉसकंट्री रेस सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रधानाचार्या ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।