आगरालीक्स… Agra News : आगरा के कोठी मीना बाजार में जिस हवेली में शिवाजी महाराज नजरबंद रखे गए वहां भव्य स्मारक बनाएंगे, जिसे देखने ताजमहल से ज्यादा लोग आएंगे। नेशनल हाईवे का नाम भी शिवाजी हाईवे किए जाने की मांग। ( Agra News : Shivaji Smarak built, It attract more people than Taj Mahal#Agra)
आगरा किला में जहांगीरी महल के पास आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज की 395 वीं जयंती समारोह में में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा महाराष्ट्र सरकार उत्तर प्रदेश सरकार से अनुमति लेकर कोठी मीना बाजार का अधिग्रहण करेगी और ऐसा स्मारक बनाएगी जिसे देखने के लिए ताजमहल से ज्यादा लोग आएंगे। इसके लिए वे जल्द ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे। अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान, महाराष्ट्र के अध्यक्ष विनोद पाटिल ने कोठी मीना बाजार में शिवाजी महाराज का स्मारक बनाने का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि यदि उप्र सरकार का सहयोग प्राप्त हो तो ताजमहल से भी भव्य स्मारक बनाया जाएगा। साथ ही शिवाजी महाराज की आगरा में चौथी जयंती को यमुना किनारा स्थल व कोठी मीना बाजार में आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा। इस पर महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने विनोद पाटिल के प्रस्ताव को उप्र सरकार के साथ मिलकर आगे बढ़ाने के प्रयास का आश्वासन दिया।
विक्की कौशल बोले शिवाजी महाराज एक राजा या योद्धा नहीं एक सच्चे नेता थे
अभिनेता विकी कौशल ने मंच से कहा कि शिवाजी महाराज सिर्फ एक राजा या वीर योद्धा ही नहीं बल्कि एक सच्चे नेता थे। एस सच्चे नेता की परिभाषा है कि वह पीछे बैठकर आगे वालों को सही दिशा और नेतृत्व प्रदान करता है। विकी कौशल ने आगरा में हर बार शिवाजी महाराज की जयन्ती में मौजूद रहने की इच्छा जताते हुए उनके बारे में बताया। विकी कौशल का स्वागत आयोजन समिति के सदस्यों ने सिर पर पगड़ी बांध कर किया।
आगरा किले में शिवाजी महाराज ने दिखाया था अपनी शौर्य,
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मुगलकाल में घटी घटना के इतिहास के पन्नों को पलटते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने हमें स्वाभिमान सिखाया। अपनी जान की परवाह किए बगैर शिवाजी महाराज ने औरंगजेब को बताया था कि कि मैं राजा हूं और मेरे साथ एक राजा की तरह व्यवहार होना होना चाहिए। यह स्वाभिमान उन्होंने हमें सिखाया। अपना शौर्य दिखाते हुए औरंगजेब की कैद से आगरा किले से छूट कर निकले और वापस स्वराज्य स्थापित किया। देश के इतिहास को बदला है।