आगरालीक्स…आगरा में शू फैक्ट्री मशीनों सहित सील. दस्तावेज मांगे तो मिली ये कमी. एडीए की बड़ी कार्रवाई
आगरा विकास प्राधिकरण ने आवासीय स्थल पर चल री शू फैक्ट्री को सील कर दिया है. कोतवाली वार्ड में आवासीय भूमि का इस्तेमाल कॉमर्शियल कार्य के लिए किया जा रहा था जिस पर एडीए ने यह कार्रवाई की. पुलिस बल के साथ पहुंची एडीए की टीम ने मशीनों समेत पूरे परिसर को सील कर दिया.

कोतवाली वार्ड के तिलक बाजार स्थित 26/23 छोटा धनकोट पर आवाासीय स्थल पर शू फैक्ट्री चल रही थी. यहां जूते के डिब्बे बनाने का काम किया जा रहा था. पुलिस के साथ पहुंची एडीए की टम ने मशीनों समेत पूरे परिसर को सील कर दिया. यह फैक्ट्री नाहीद पैक्स के नाम संचालित फैक्ट्री के मालिक शहजाद उद्दीन उर्फ पाटू और इमरान खान दोनों से टीम द्वारा पहले कार्य स्थल के दस्तावेज मांगे गए थे. दस्तावेजों में भूमि आवासीय स्थल के रूप में दर्ज थी. इसके बाद नोटिस जारी किया. आज यूपी नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 28 क (1) के तहत मशील और भवन को सील कर दिया गया.