आगरालीक्स…आगरा में बचपन स्कूल के समर कैंप में बच्चों ने जमकर की मस्ती. एक्टिविटीज में दिखाया अपना टैंलेंट.
कमला नगर स्थित बचपन स्कूुल और भावना एस्टेट स्थित एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल की ओर से समर कैंप हर्षोल्लास और मौज मस्ती के साथ संपन्न हुआ. यह कैंप 22 मई से शुरू हुआ जिसमें 2 से 6 साल और 6 साल से 12 साल तक के बच्चों को शामिल किया गया. कैंप के दौरान बच्चों को शारीरिक और मानसिक तौर से स्वस्थ रहने के लिए काफी कुछ जानकारियां दी गईं. बड़े बच्चों को अबेकस क्लास भी कराई गई. बच्चों को मैकडॉनाल्ड की विजिट भी कराई जहां बच्चों ने खूब मस्ती की. टेबल टेनिस, लूडो, चैस, कैरम, प्री—प्लांटेशन, पाजामा पार्टी का भी आनंद उठाया. साथ ही मैजिक शो और डांस के साथ समर कैंप संपन्न् हुआ. हर दिन कैंप में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के आर्ट एंड क्राफ्ट का बेहतर नमूना पेश किया.

बच्चों ने कराटे, योगा, कर्सव हैंडराइटिंग, बेस्ट आफ वेस्ट, पेंटिंग, कलरिंग, डांस, जुम्बा, वाटर पूल पार्टी, मेंगो टंग पार्टी, लेमोनेड पार्टी, कुकिंग विदआउट फायर फूड आदि एक्टिविटीज भी कराईं. मौके पर प्रधानाचार्य मोहित गर्ग और गुंजन गर्ग ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में चुस्ती फुर्ती आती है और शारीरिक एवं मानसिक रूप से बच्चे मजबूत बनते हैं. समर कैंप में बच्चों को भाग लेना चाहिए जिससे बच्चों में विभिन्न एक्टिविटीज को सीखने की कलात्मक भावना जागती है.

