आगरालीक्स….आगरा में रविवार सुबह हाथी घाट यमुना किनारे पर होगा सबसे बड़ा श्रमदान. एक घंटा निकालिए और दीजिए इस श्रमदान में अपनी उपयोगिता. 2 अक्टूबर को वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए आगरा में अब तक का सबसे बड़ा श्रमदान रविवार को यमुना किनारे स्थित हाथी घाट पर होने जा रहा है. इस संविधान में भाग लेने के लिए आगरा शहर वासियों से काफी संख्या में जुड़ने की अपील भी की जा रही है. इसके अलावा 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर भी आगरा में साफ सफाई को लेकर विशेष कार्यक्रम होंगे जिनमेंएक ख़ास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. इस प्रदर्शनी का नाम वेस्ट टू आर्ट है. आगरा शहर वासियों से अपील की गई है कि इस देशव्यापी अभियान में अपनी हिस्सेदारी अवश्य निभाएं और अपने शहर को और बेहतर बनाने में सहयोग करें.

1 अक्टूबर 2023 – हाथी घाट यमुना किनारा पर श्रमदान सेवा – प्रातः 9:00 बजे
2 अक्टूबर 2023 – पालीवाल पार्क से नगर निगम आगरा में स्वच्छता रैली ( प्रातः 7 बजे से )
2 अक्टूबर 2023 – वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी ( प्रातः 8 बजे से )
अधिक जानकारी के लिए आप 6399-50-50-60 पर व्हाट्सप्प कर सकते हैं |
सर्वश्रेष्ठ सहयोग करने वाली संस्थाओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जायेगा
