आगरालीक्स….आगरा की श्री बांके बिहारी सत्संग समिति को मिला रामलीला में श्री रघुनाथ जी की आरती का मौका. समिति ने नवरात्र को लेकर किया भंडारा
श्री बांके बिहारी सत्संग समिति (रजि.) ने आज रविवार शाम सात बजे उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध रामलीला महोत्सव में श्री रघुनाथ जी की आरती एवं वंदना की। संरक्षक रूपकिशोर बसंल ने बताया कि श्री रामलीला कमेटी ने रामलीला महोत्सव में प्रभु श्री राम की आरती के लिए समिति के सभी सदस्यों को सपरिवार यह सुअवसर प्रदान किया जिसे हम सभी अपना सौभाग्य मानते हैं। मीडिया प्रभारी अंकित अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति नवरात्रों के शुभ अवसर पर समिति ने आज कमला नगर ए ब्लॉक स्थित शिव मंदिर पर कन्या लांगुरा पूजन कर भंडारे का भव्य एवं विशाल आयोजन किया।

संयोजक रामसनेही अग्रवाल(देवांश केटर्स) ने भोजन प्रसादी की व्यवस्था संभाली। सभी उपस्थित समिति सदस्यों ने भंडारे के दौरान जय माता दी के जयकारों के साथ प्रसाद वितरण किया। नीरज अग्रवाल, कुसुम बसंल, सुमन शर्मा, दीपेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, डॉ. रामानुज भारद्वाज, अनिल अग्रवाल, प्रदीप मित्तल, प्रभुदयाल सिंह, विकास बसंल (लड्डू भइया), रमाकांत गुप्ता, रमेश चंद वर्मा, एस बी मित्तल, संदीप मित्तल, रामप्रकश अग्रवाल, राकेश कुमार सिंघल, बनवारीलाल अग्रवाल, इशांक अग्रवाल, वीरेश वार्ष्णेय, रूपेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, आदि सदस्य मौजूद रहे।
