Agra News: Shri Ram Katha started in Agra with grand Kalash Yatra…#agranews
आगरालीक्स…आगरा में 3100 कलशों के साथ निकली महिलाएं तो पूरे रास्ते में गूंजे श्रीराम के जयकारे. कोठी मीना बाजार में शुरू हुई श्रीराम कथा की रसधारा
भक्ति का ऐसा सैलाब मानों पीताम्बर वस्त्र धारण कर गंगा नदी बह रही हो। बैंड बाजों संग भक्ति में झूमते गाते हजारों भक्त सिर पर पवित्र कलश लिए और रथ में सवार श्री कामदगिरि पीठाधीश्वर श्रीमद् जगतगुरु रामनंदाचार्य स्वामी श्री रामस्वरूपाचार्य महाराज। श्रीकामतानाथ सेवा समिति द्वारा कोठी मीना बाजार (चित्रकूट धाम) में 20-28 सितम्बर तक आयोजित होने जा रही श्रीराम कथा के तहत आज भक्ति और उमंग के साथ कलश यात्रा का आयोजन किया गया। बनारस से आए 21 ब्राह्मणों द्वारा कथा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित कराए गए।
जयपुर हाउस स्थित चिन्ताहरण मंदिर से कलश यात्रा का शुभारम्भ हुआ जिसने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए कथा स्थल कोठी माना बाजार पर विराम लिया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय व पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने पुष्प वर्षा कर सभी महिलाओं का स्वागत किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया गया। रथ में सवार श्री कामदगिरि पीठाधीश्वर श्रीमद् जगतगुरु रामनंदाचार्य स्वामी श्रीरामस्वरूपाचार्य महाराज के दर्शन और चरण स्पर्श को हर भक्त व्याकुल दिखा।

20-28 सितम्बर तक श्रीरामस्वरूपाचार्य महाराज के मुखारबिन्द से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीराम कथा की रसधारा बहेगी। कथा से पूर्व प्रतिदिन बनारस से आए 21 ब्राह्मणों द्वारा हवन यज्ञ कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य यजमान डॉ. जयप्रकाश त्यागी, मुरारीलाल त्यागी, श्रीकांत त्यागी, हाकिम सिंह त्यागी, शैलेन्द्र उपाध्याय, पिंकी त्यागी, समिति के अध्यक्ष रामसेवक शर्मा, महामंत्री डॉ. धर्मेन्द्र कुमार त्यागी, रामवीर सिंह चाहर, अशोक कुमार फौजदार, दीनदयाल मित्तल, पं. किशोर लवानिया, बबिता पाठक, क्षमा शर्मा, रेनू शर्मा, रौनक शर्मा, गीता देवी, ओमवती देवी, वाणी शर्मा, ममता शर्मा, कल्पना, राकेश त्यागी, रजनी त्यागी, भावना, दुर्गेश, सरोज मंगल आदि उपस्थित थीं।
25 को सुन्दरकाण्ड और 26 को होगा कवि सम्मेलन
25 सितम्बर को विश्वविख्यात गायक अजय याग्निक द्वारा कथा स्थल पर शाम 5 बजे से सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा। वहीं 26 सितम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय कवियों द्वारा मानस कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।