Saturday , 22 February 2025
Home आगरा Agra News: Shrimad Bhagwat week begins with Kalash Yatra in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Shrimad Bhagwat week begins with Kalash Yatra in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत सप्ताह का शुभारंभ. 12 वर्षीय खुशी किशोरी द्वारा श्रवण कराई जा रही है कथा

सिर पर रखे कलश, उन पर रखा श्रीफल और लगी चुनरी। श्रद्धा और भक्ति की अनूठी धारा। जय़घोष से गुंजायमान माहौल। भक्ति गीतों की धुन के साथ थिरकते श्रद्धालु। यह माहौल था हरि बोल सेवा समिति द्वारा निकाली गयी कलश यात्रा का, जिसमें 1100 महिलाएं शामिल हुईं। शक्ति सुशील मंदिर, बल्केश्वर चौराहा से यह यात्रा शुरू हुई, जिसे हरी झंडी दिखा कर रवाना किया राम प्रकाश अग्रवाल (राम ज्वैलर्स) ने। उनके साथ ममता सिंघल, भोलानाथ अग्रवाल, केशव अग्रवाल, पार्षद अमित ग्वाला, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, पार्षद विमल गुप्ता, आदर्श नंदन गुप्ता, शकुन अग्रवाल,चंचल, राजकुमार, ब्रजकिशोर अग्रवाल, अशोक गुप्ता, मनीष अग्रवाल नितिन अग्रवाल, शेखर गर्ग, अजय बंसल, मोहित वर्मा, विनोद गोयल, राजेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, राहुल नंदवंशी, अजय बंसल, आदि शामिल थे।

बैंड बाजों के साथ निकाली इस यात्रा में महिलाएं भक्ति गीत गा रही थी। गीतों पर थिरक रही थी। वहीं पुरुष जय़घोष करते हुए चल रहे थे। अंत में घोड़ों की बग्घी पर 12 वर्षीय बाल भागवत व्यास खुशी किशोरी जी विराजमान थीं। उनके आगे मुख्य यजमान मनोज अग्रवाल रेखा अग्रवाल श्री भागवत पुराण सिर पर रख कर चल रहे थे। विभिन्न मार्गों से होती हुई यह यात्रा महालक्ष्मी मंदिर स्थित कथा पंडाल में पहुंची। जहां वृंदावन की खुशी किशोरी ने पहले दिन श्रीमद् भागवत सप्ताह का महत्व बताया। कहा कि भागवत पुराण में ज्ञान, भक्ति और वैराग्य की त्रिवेणी प्रवाहित होती है। इसके श्रवण करने से अनेकानेक पाप मिट जाते हैं।

कलश यात्रा में विनय वर्मा, विक्की गर्ग, मोहन अग्रवाल, महेश जौहरी, राकेश अग्रवाल, हरीश पंजवानी, विनय वर्मा, प्रीति अग्रवाल, आशा अग्रवाल, ममता शर्मा, कविता गर्ग, निशा अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल संरक्षक गुंजन अग्रवाल महामंत्री सीमा, अनीता, अंशु, अनु, राधा, मीनू, गायत्री, सावित्री, शिल्पी, संतोष, सपना, रेखा, पूजा अग्रवाल आदि शामिल रहे। कलश यात्रा का स्थान-स्थान पर स्वागत किया गया। संस्थापक अध्यक्ष ममता सिंघल के अनुसार कथा का समय दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक है।

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: A young man attempted suicide in love with a woman…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दो बच्चों की मां के प्रेम में पागल युवक देने...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 22 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

आगरा

Agra News: Theft of pipes installed in RBS metro station. Case registered against unknown thieves…#agranews

आगरालीक्स…आरबीएस मेट्रो स्टेशन में लगने वाले पाइप चोरी. अज्ञात चोरों के खिलाफ...

टॉप न्यूज़

Agra News: The Agra Taj Car and Bike Rally tomorrow in Agra, there will be a race between 75 bikes and 50 cars

आगरालीक्स…आगरा में रफ्तार का महाकुंभ कल, 75 बाइक और 50 कारों के...

error: Content is protected !!