आगरालीक्स…आगरा में लगा लग्जरी कारों का मेला. पहली बार ऐसी एग्जीबिशन जिसमें 10 प्रमुख लग्जरी ब्रांड्स ने अपनी कारों का किया शानदार प्रदर्शन…
ताजनगरी आगरा के पहली बार लग्जरी कारों का मेला लगाया गया। जिसमें सभी ब्रांड की लग्जरी कारों की जानकारी लोगो को दी गई। नोएडा की तर्ज पर आगरा में भी पहली बार इस तरह की अनोखी एग्जीबिशन लगाई गई। होटल के जीएमसीसी हॉल में द कार मॉल के द्वारा Luxe Motor Show का भव्य आयोजन किया गया। उद्घाटन उद्योगपति पूरन डावर द्वारा किया गया। आयोजन में 11 में से 10 प्रमुख लग्जरी कार ब्रांड्स ने भाग लिया और अपनी शानदार कारों का प्रदर्शन किया। 10 बड़े ब्रांड्स ने इस मोटर शो में अपनी गाड़ियाँ प्रदर्शित कीं। कार प्रेमियों को टेस्ट ड्राइव का भी मौका मिला, जिससे उन्हें इन शानदार गाड़ियों का अनुभव लेने का अवसर मिला।

इस दो दिवसीय इवेंट में 50 से अधिक लग्जरी कारें प्रदर्शित की गईं, जो आगरा में एक अभूतपूर्व दृश्य था। सिर्फ कारें ही नहीं, बल्कि प्रीमियम बाइक्स भी इस शो का हिस्सा रहीं, जिससे बाइक प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखा गया। इस कार्यक्रम के आयोजक द कार मॉल के संस्थापक शिवम चावला ने बताया कि यह एक ऐतिहासिक इवेंट है। उन्होंने कहा द कार मॉल 2003 से आगरा में लग्जरी ऑटोमोटिव स्पेस में आगे रहा है। यह लुक्स मोटर शो न सिर्फ कार प्रेमियों के लिए बल्कि ऑटोमोबाइल ब्रांड्स के लिए भी एक शानदार व्यापारिक अवसर साबित होगा। यह शो एक्सक्लूसिव और इनवाइट-ओनली था, फिर भी दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। इतनी बड़ी संख्या में लग्जरी कार ब्रांड्स का एक साथ भाग लेना आगरा के ऑटोमोबाइल सेक्टर के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। यह इवेंट निश्चित रूप से आगरा को लग्जरी ऑटोमोबाइल उद्योग के एक महत्वपूर्ण हब के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।
इस दौरान होटल के जनरल मैनेजर विवेक महाजन, राहुल चौहान, विजय चावला, कुणाल लंबा, डीके सिंह, सृष्टि चावला, सानिया डावर, सुषमा चावला, तनिषा जग्गी, एकॉर ग्रुप के अतुल भारद्वाज, डॉक्टर केशव मल्होत्रा, शोभित गोयल, रोहित ढंग आदि मौजूद रहे।