आगरालीक्स…सनसनीखेज, आगरा के 20 साल के युवक की फिरोजाबाद में मिली नग्न लाश. बेरहमी से की गई हत्या. ईंटों से नाजुक अंगों पर सिर पर किया प्रहार…
फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के सांती रोड स्थित नगला गुलरिया टावर वाली गली में रविवार को एक युवक की नग्न लाश निर्माणाधीन मकान में मिली थी. युवक के सिर और नाजुक अंगों पर नृशंसतापूर्वक प्रहार किया गया था और बड़ी ही बेरहमी से उसकी हतया की गई थी. पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की तो वह आगरा के एत्मादपुर थना क्षेत्र के नगला केसरी में रहने वाले 20 साल के युवक कमल की लाश थी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिया. हत्या में एक लोडर चालक का नाम आया है. पुलिस उसकी तलाश के लिए दबिश दे रही है.
परिजनों ने दी ये जानकारी
मृतक युवक कमल के पिता ने बताया कि 22 अगस्त की रात 8 बजकर 30 मिनट पर किसी का फोन बेटे कमल के मोबाइल पर आया था. इसके बाद कमल फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हलपुरा में स्थित अपनी ननिहाल चला गया था. पिता के अनुसार रात 12 बजे एक लोडर चालक आकाश निवासी गुलरिया थाना रामगढ़ का फोन उनके मोबाइल पर आया और बेटे कमल से बात हुई थी. बेटे ने बताया कि मामा के घर हलपुरा जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला है. इस पर लोडर को बुक किया है. इसके बाद फोन काट दिया. रविवार देर रात बेटे का शव चिश्ती नगर निवासी हसन के नगला गुलरिया में एक निर्माणाधीन मकान में मिला.
इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया है कि कमल और लोडर चालक आकाश का शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद आकाश उसे निर्माणाधीन मकान में ले गया था. यहां ईंटों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. दोनों को जाते हुए कुछ लोगों ने भी देखा था. पुलिस आरोपी आकाश की तलाश कर रही है.