Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Sikh community delegation met DM regarding arrangements in Nagar Kirtan…#agranews
आगरा

Agra News: Sikh community delegation met DM regarding arrangements in Nagar Kirtan…#agranews

372

आगरालीक्स…आगरा में 5 जनवरी को निकलेगा नगर कीर्तन. डीएम से मिलने पहुंचे सिख समाज के लोग. ये मांग की

सरबंस दानी श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व (6 जनवरी) पर 5 जनवरी को निकाले जा रहे नगर कीर्तन में व्यवस्था को लेकर आज सिक्ख समाज के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी से उनके कलेक्ट्री स्थित उनके कार्यालय पर मुलाकात की। जिलाधिकारी ने समय से पूर्व कार्य करवाने का भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधि मंडल ने उनसे इसकी व्यवस्था के लिए नगर निगम,विद्युत विभाग,अग्नि शमन,जल संस्थान,जल निगम,पुलिस विभाग,यातायात व्यवस्था,सिविल डिफेंस,आबकारी विभाग जैसे विभागों के अधिकारियों से नगर कीर्तन से पूर्व तैयारियो को लेकर सभागार में एक बैठक आहत करने की मांग की जिससे समाज और अधिकारियों के बीच सामंजस्य स्थापित हो सके और सारे कार्य समय से पूर्ण हो सके। जिस पर जिलाधिकारी ने स्वयं या अपने अधीनस्थ अपर जिला अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में इस बैठक करवाने के लिए कहा।

प्रतिनिधि मंडल में श्री गुरु सिंह सभा माई थान के प्रधान कंवल दीप सिंह, गुरुद्वारा गुरु के ताल के बाबा राजेंद्र सिंह इंदौरिया, हैड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह, चेयरमैन परमात्मा सिंह समन्वयक बंटी ग्रोवर,महंत हरपाल सिंह,बालूगंज गुरुद्वारा से मनमोहन सिंह ,अजीत सिंह ,श्याम भोजवानी आदि उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त प्रतिनिधि मंडल ने अपर पुलिस उपायुक्त हिमांशु गौरव जी से भी मुलाकात की और उन्हें ट्रैफिक व्यवस्था ओर रूट डायवर्शन के लिए पत्र भी दिया।उन्होंने भी समुचित व्यवस्था करवाने का भरोसा दिलाया।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

आगरा

Agra Weather: Clouds, light drizzle, and then rain changed the weather in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बादल, बूंदाबांदी और फिर बारिश ने बदला मौसम…अभी तीन दिन...

error: Content is protected !!