Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Young man shot himself after an argument with his wife, died…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Young man shot himself after an argument with his wife, died…#agranews

290

आगरालीक्स…आगरा में पत्नी से कहासुनी होने पर युवक ने खुद को मारी गोली, मौत…

आगरा में सनसनीखेज घटना सामने आई है. पत्नी से कहासुनी होने पर एक युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. लहूलुहान युवक को परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया.

घटना बासौनी के बराह गांव की है. यहां संजय अपनी पत्नी के साथ रहते थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संजय दूध का टैंकर चलाते थे और हर रोज की तरह दोपहर 12 बजे तक घर वापस आ जाते थे. लेकिन शनिवार को वह देर से घर लौटा. इस पर पत्नी ने उसे टोक लिया और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. गुस्साए संजय ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और तमंचे से गोली मार ली.

गोली की आवाज सुनकर घरवाले दौड़े. दरवाजा खोला तो संजय खून से लथपथ पड़ा था. आनन फानन में परिजन उसे सीएचसी बाह लेकर पहुंचे लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!