आगरालीक्स.. आगरा में भीषण गर्मी से बुरा हाल है। लू के थपेड़े लग रहे हैं। ताजमहल और लालकिला पर 10 टूरिस्ट बीमार..
आगरा में काफी समय से पड़ रही भीषण गर्मी
आगरा में काफी समय से भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। गुरुवार को तापमान 46 डिग्री पर पहुंच गया, जिससे दोपहर में लोगों का घरों से निकलना दूभर हो रहा था। आवश्यक कार्यों के कारण ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।
ताजमहल-लालकिला पर 10 पर्यटकों की हालत बिगड़ी
ताजमहल और लाल किला पर गर्मियों में पर्यटकों की संख्या दोपहर के समय कम हुई है लेकिन इसके बावजूद आज दोनों स्थानों पर 10 पर्यटकों की गर्मी से तबीयत बिगड़ गई, जिनको एएसआई की टीम ने डिस्पेंसरी पर पहुंचाया और उनका उपचार कराया गया।