माता वैष्णोदेवी मंदिर पार्क में आयोजन
श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन बोदला सेक्टर सात में माता वैष्णोदेवी मंदिर पार्क में किया जा रहा है। इसके लिए क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें यजमान उषा जायसवाल और सतीश जायसवाल संग महिलाओं ने भाग लिया।
पूर्णाहुति 18 जून को

कथा वाचिका राधा किशोरी जी ने श्रीमद् भागवत कथा का महत्व बताया। कथा का आयोजन रोजाना 12 जून से 1 दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक किया जा रहा है। पूर्णाहुति 18 जून को दोपहर 12 बजे होगी। व्यवस्थाएं मधुकर बवानिया ने संभालीं।