आगरालीक्स…Agra News: दर्दनाक हादसा आगरा में यमुना में छह किशोरी डूबी, स्टीमर की मदद से एक घंटे बाद बाहर निकल सकीं किशोरी, चार की मौत हो गई, दो की हालत गंभीर है।
। ( Agra News: Six Girls drown in Yamuna, Died, Video#Agra)
आगरा के सिकंदरा के नगला नाथू गांव की एक ही परिवार और उनके रिश्तेदारी में आईं छह किशोरी मंगलवार को यमुना में नहाने गईं थी, यमुना में नहाते समय ध्यान नहीं दिया और यमुना में जहां पानी ज्यादा था वहीं पहुंच गईं। एक के बाद एक छह किशोरी यमुना के बीचों बीच में डूबने लगीं, किशोरियों को डूबता देख वहां मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया लेकिन तब तक यमुना में छह किशोरी डूब गईं।
एक घंटे बाद यमुना से बाहर निकल सकीं किशोरी
स्टीमर मंगाया गया, गोताखोरों ने यमुना में किशोरियों की तलाश की, भंवर में फंसने के चलते किशोरियों का पता लगाने में भी समय लगा। करीब एक घंटे बाद किशोरियों को बाहर निकाला जा सका
तीन सगी बहनों सहित छह किशोरी डूबी
करीब एक घंटे बाद छह किशोरियों को बाहर निकाला जा सका। इसमें से सिकंदरा के नगला नाथू के रहने वाले सुरेश की बड़ी बेटी 18 साल की मुस्कान, 13 साल की दिव्या और 12 साल की संध्या के साथ ही नगला रामबल के रहने वाले सुंदरलाल की 17 साल की बेटी शिवानी, जलेसर रोड के रहने वाले अशोक की 12 साल की बेटी सोनम और दिनेश की 14 साल की बेटी नैना डूब गईं थी इसमें से चार की मौत हो गई और दो ही हालत गंभीर है।