आगरालीक्स ..प्रत्यक्षदर्शी ..आगरा में यमुना में चेयरअप करते हुए नहाते समय चाचा, ताऊ मौसी की 6 बहनों की डूबने से मौत, बड़ी बहन की होनी थी शादी, बहनों की रील भी आई सामने। ( Agra News Video: Six cousin sister died due to drowning in Yamuna in Agra, Elder sister got engaged#Agra )
आगरा के सिकंदरा में यमुना किनारे करीब 800 मीटर की दूरी पर स्वामी गांव हैं। गांव के रहने वाले सुरेश की बड़ी बेटी 18 साल की मुस्कान, 13 साल की दिव्या और 12 साल की संध्या, छोटे भाई दिनेश की 14 साल की बेटी नैना और 12 साल की बेटी सोनम के साथ ही मौसी की बेटी जलेसर की रहने वाली 17 साल की शिवानी मंगलवार सुबह 10 बजे घर के पास ही यमुना में नहाने के लिए पहुंच गईं।
यमुना में नाहते समय बनाई रील
छह बहनों ने यमुना में पहुंचने के बाद रील बनाई, रील में भी सभी बहनों में उत्साह दिखाई दे रहा था और एक दूसरे को चेयरअप करती दिखाईं दे रहीं, रील बनाने के बाद बहनें नहाने के लिए यमुना में अंदर जाने लगीं। यमुना में पहले से उनके चचेरे भाई भी नहा रहे थे। छह बहनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा और यमुना में नहाने लगीं।
एक दूसरे का हाथ पकड़कर नाहते समय गड्ढे में पैर चले जाने से डूबीं
चचेरे भाईयों के अनुसार, यमुना में कुछ दिन पहले तक कम पानी थी, कई गड्ढे भी थे, पिछले कुछ दिनों से यमुना में पानी बढ़ने के साथ ही बहाव भी तेज हो गया था। छह बहनें एक दूसरे का हाथ पकड़कर नहा रहीं थी, इसी दौरान उनका पैर गड्ढे में चला गया, बहाव तेज और गड्ढे के कारण भंवर बनने से एक के बाद एक छह बहनें डूबनें लगीं। बहनों को डूबता देख दो भाई उन्हें बचाने के लिए यमुना में कूदे।
एक भाई का बहन ने पैर पकड़ लिया
दोनों भाई अपनी बहनों को बचाने के लिए उनके पास तक पहुंचे, एक बहन से पैर पकड़ लिया। इससे वह भी डूबने लगा। उसने खुद को बचाने की कोशिश की इस दौरान बहन का हाथ छूट गया और वह भी डूबने लगी। शोर मचाने के साथ ही घर पर फोन किया कुछ ही देर में परिवार और गांव के लोग आ गए।
1.50 किलोमीटर यमुना में मिली बहनें
यमुना में बहाव तेज होने के कारण चार बहनें बह गईं और दो बहनें उसी जगह डूब गईं। दो किलोमीटर की दूरी पर स्टमीर और गोताखोर थे उन्हें बुलाया गया। उन्होंने रेस्क्यू आपरेशन चलाया, दो टीमों के रेस्क्यू आपरेशन चलाने पर करीब दो घंटे बाद एक के बाद एक छह बहनों को बाहर निकाला गया।
सीपीआर देकर दो बहनों को अस्पताल पहुंचाया, उनकी भी मौत
छह बहनों को बाहर निकाला गया, दो बहनों को सीपीआर दिया गया, पेट से पानी निकालने पर शरीर में हरकत हुई। उन दोनों को गंभीर हालत में सिकंदरा के प्रभा ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डीएम के साथ ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए लेकिन उन दोनों की भी मौत हो गई।
चार चार लाख रुपये की राहत
मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से,गहरे पानी में डूबने से हुई इस दुखद मृत्यु की घटना में सभी मृतक किशोरियों के परिजनों को 04- 04 लाख की राहत धनराशि प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।