आगरालीक्स…आगरा में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा. यमुना में छह युवक डूबे. तीन को बचाया, तीन की तलाश में गोताखोर. दयालबाग क्षेत्र का मामला
आगरा में गणेश विजर्सन के दौरान बड़ा हादसा होने की खबर आ रही है. दयालबाग के खासपुर के पास विजर्सन के दौरान छह युवक यमुना में डूब गए हैं जिनमें से ती को बचा लिया गया है जबकि तीन की तलाश जारी है. तीन बच्चों की तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं हालांकि अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है. सूचना पर यहां लोगों की भीड़ लग गई है और पुलिस भी पहुंच गई है. आगरा के पोइया घाट पर आज सुबह से ही गणेश विसर्जन के लिए लोग पहुंच रहे हैं.
बताया जाता है कि विजर्सन के दौरान सभी युवक यमुना की गहराई में चले गए और तभी वह अचानक डूबने लगे. उन्हें डूबता देख घटनास्थल पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई. तैराक युवकों ने तीन युवकों को तो तुरंत ही बाहर निकाल लिया लेकिन बाकी के तीन इनकी पहुंच से दूर चले गए है और उनका कुछ पता नहीं चला है. सूचना पर पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर है. यमुना में युवकों की तलाश जारी है.