आगरालीक्स…66 साल के व्यक्ति की एक्सीडेंंट में कूल्हे की हड्डी की कटोरी और पेशाब की नली हुई क्षतिग्रस्त. आगरा के समर्पण चैरिटेबल ट्रॉमा अस्पताल में हुई सफल सर्जरी
मथुरा के 66 वर्ष के मरीज का एक्सीडेंट में कूल्हे की हड्डी की कटोरी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी. इसके साथ ही पेशाब वाली नली भी कट गई थी. आगरा के समर्पण चैरिटेबल ट्रॉमा अस्पताल में सबसे पहले डॉक्टरों की टीम ने उसी पेशाब नली को सफलतापूर्वक जोड़ और फिर उसके बाद अत्याधिक जटिल पैलविक सर्जरी कूल्हे की हड्डी की कटोरी का सफलतापूर्व रिपेयर किया गया. हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत पाठक और डॉ. संजय गुप्ता की टीम ने यह इलाज किया.
मरीज का एक्सीडेंट होने के बाद मथुरा के डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली व जयपुर जाने की सलाद दी जहां पर खर्चा बहुत ही अधिक था. लेकिन मरीज के रिश्तेदार पहले ही आगरा के समर्पण चैरिटेबल ट्रॉमा अस्पताल में अपने कई रिश्तेदारों का सफल् सर्जरी व इलाज करा चुके थे, इसलिए वह मरीज को यहां लेकर आए. जहां सफलतापूर्वक सर्जरी की गई.