आगरालीक्स…सनसनीखेज, आगरा में 500 लीटर पानी की टंकी में मिला नवजात का कंकाल. कई दिन पुरानी लाश. जांच में जुटी पुलिस
आगरा में सनसनीखेज घटना सामने आई है. थाना मलपुरा के गांव मिर्जापुर के पास नहर किनारे मंगलवार शाम को एक प्लास्टिक की 500 लीटर वाली पानी की टंकी में नवजात का कंकाल मिला है. तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची. कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
कई दिन पुरानी लाश
मंगलवार शाम को करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि मिर्जापुर गांव के पास नहर किनारे एक 500 लीटर की सफेद प्लास्टिक की पानी की टंकी पड़ी हुई हे. इसमें से तेज दुर्गंध आ रही है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और टंकी के अंदर देखा तो उसमें एक नवजात का कंकाल दिखाई दिया. पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.