आगरालीक्स… सोना और चांदी की कीमतों में आज मामूली कमी दर्ज की गई। सोना 60 हजार से और चांदी 70 हजार से कम हुई है। जानें आज के रेट।

सर्राफा बाजार में रहा नरमी का रुख
भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम 59,003 रुपये पर शुरू हुआ। शुक्रवार को सोना 59,653 रुपये प्रति दस ग्राम पर था। वहीं 999 प्रतिशत शुद्धता की एक किलो चांदी 69,580 रुपये पर थी, जो शुक्रवार को 69,756 रुपये पर पहुंच गई थी।
वायदा बाजार में चांदी 70 हजार के पार ही
वायदा बाजार में सोमवार को दोनों मूल्यवान धातुओँ में तेजी का रुख रहा। दस ग्राम सोना 59,758 रुपये के भाव पर चल रहा था। वहीं एक किलो चांदी 70,311 रुपये पर चल रही थी।
ज्वैलरी की रेट 27 मार्च 2023
फाइन गोल्ड 999 5900 रुपये प्रतिग्राम
22 कैरेट 5758 रुपये प्रतिग्राम
20 कैरेट 5251 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4779 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3806 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी इसके अतिरिक्त रहेगा।