नईदिल्लीलीक्स…महिला टी-20 प्रीमियर लीग में टीम और खिलाड़ी हुए मालामाल। पैसों की हुई बारिश। विदेशी खिलाड़ी छाए। जानिये किस टीम और खिलाड़ी को कितनी धनराशि मिली।
खिताब जीतने पर मुंबई को छह करोड़ मिले

डब्यूल्यू पीएल का ख़िताब जीतने के बाद मुंबई इंडियंस को 6 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी गई।
रनरअप दिल्ली को तीन करोड़ की राशि
रनर-अप रही दिल्ली कैपिटल्स को भी 3 करोड़ रुपए का चेक मिला। टूर्नामेंट में टीमों के अलावा खिलाड़ियों को भी इनाम में मोटी रकम मिली। सबसे अधिक मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स शामिल रहे, वहीं दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी की भी 1-1 खिलाड़ी को ईनाम मिला।

हेली मैथ्यूज रहीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस की हेली मैथ्यूज ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसका इनाम भी उन्हें मिला। मैथ्यूज को प्लेयर ऑफ आई टूर्नामेंट के ख़िताब से नवाजते हुए 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
मैथ्यूज सबसे अधिक विकेट पर भी पांच लाख
हेली मैथ्यूज ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप भी अपने नाम किया और इसके लिए भी उन्हें 5 लाख रुपए का चेक सौंपा गया।
ब्रंट को प्लेयर ऑफ द मैच और ढाई लाख रुपये
मुंबई की नैट सिवर ब्रंट को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित करते हुए 2.5 लाख रुपए का इनाम दिया गया।
सबसे ज्यादा रन रहे मेग लैनिंग के
दिल्ली कैपिटल्स की मेग लैनिंग ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम करते हुए 5 लाख रुपए का इनाम जीता।
यास्तिका रहीं एमर्जिंग प्लेयर
मुंबई की यास्तिका भाटिया ने एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का ख़िताब जीतते हुए 5 लाख रुपए की इनामी राशि प्राप्त की।
हरमन कौर को कैच ऑफ द सीजन
मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर को कैच ऑफ द सीजन के लिए 5 लाख रुपए दिए गए।
पावरफुल स्ट्राइकर में सोफी डिवाइन का जलवा
पावरफुल स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का ख़िताब आरसीबी की सोफी डिवाइन को मिला, जिसके लिए उन्हें 5 लाख रुपए और फेयर प्ले अवार्ड में मुंबई इंडियंस व दिल्ली कैपिटल्स को 5-5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।