आगरालीक्स…सोने-चांदी की कीमतों में नरमी का रुख बरकरार है। सहालग के सीजन में इससे खरीदारी का बेहतर मौका बन रहा है
सोने-चांदी की कीमतों में नरमी का रुख बरकरार, सहालग में खरीदारी का बेहतर मौका. वायदा बाजार में मंगलवार को सोने के दाम 50,325 रुपये प्रति दस ग्राम पर चल रहे थे। हालांकि इस कीमतों मे कल की अपेक्षा करीब 87 रुपये की बढ़ोत्तरी का अंतर आया है। इसके साथ ही चांदी की कीमत 60,940 रुपये प्रति किलो के भाव पर चल रही थी। सर्राफा कारोबारियों का मानना है कि अभी बाजार में मामूली उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा।