आगरालीक्स…आगरा में तलाक का अजीब मामला. पत्नी को पता ही नहीं चला और पति ने दे दिया तलाक. दूसरी शादी भी कर चुका है पति….ऐसे खुला राज तो हैरान रह गई पत्नी…
आगरा में दंपत्ति के बीच तलाक का ऐसा अजीब मामला सामने आया है जिसमें तलाक भी हो गया है और पत्नी को पता भी नहीं चला है. यही नहीं तलाक के बाद पति दूसरी शादी भी कर चुका है. पत्नी को जब इस राज की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए. पीड़िता ने मलिा थाने में पति के खिलाफ मुदकाम दर्ज कराया है और कहा है कि उसके साथ धोखा हुआ है.
5 साल पहले हुई थी शादी
थाना शाहगंज की रहने वाली एक युवती शादी पांच साल पहले फरवरी 2017 में थाना मलपुरा के एक युवक के साथ हुई थी. पति सरकारी नौकर है और वह शादी के समय दिल्ली में नौकरी कर रहा था. पीड़ित पत्नी के अनुसार शादी के बाद वह भी पति के साथ दिल्ली रहने लगी. जब पति का ट्रांसफर आगरा हुआ तो वह भी साथ में आगरा आ गई. दोनों शादी की एनीवर्सिरी और एक दूसरे का जन्मदिन भी मनाया. छह महीने पहले दिसंबर 2021 में पति का ट्रांसफर गुवाहाटी हो गया. वह पति को छोड़ने दिल्ली एयरपोर्ट तक गई. इसके बाद छुट्टियों पर आकर पति ने उसे मायके छोड़ दिया.

अचानक बदल गया पति का व्यवहार
पत्नी के अनुसार इसके बाद पति के व्यवहार में अचानक परिवर्तन आ गया. उसने बात करना तक बंद कर दिया और फोन उठाना तक छोड़ दिया. कई मैसेज भी किए लेकिन कोई जवाब नहीं दिया. पीड़ित महिला ने बताया कि इसी दौरान इंस्टाग्राम पर उसने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देख लिया. दोनों की फोटो डली हुई थी. यह देखते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. वह ससुराल पहुंची तो यहां ससुरालियों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया. उसे बताया गया कि 2019 में ही तलाक हो चुका है. पीड़िता ने जब इसकी जानकारी कोर्ट में पता की तो पता चला कि पति ने उसे धोखा देकर तलाक ले लिया है. पीड़ित महिला ने महिला थाना में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस जांच कर रही है.