आगरालीक्स…सर्राफा बाजार में सोने-चांदी में चल रही तेजी में मामूली कमी। हालांकि दोनों मूल्यावान धातुओँ की कीमत 52 और 61 हजार के पार बनी हैं। जानिये आज के रेट।

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम गिरे
सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में कई दिनों से चल रही तेजी में मामूली कमी आई। गुरुवार को सुबह 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम सोना 52,893 रुपये पर चल रहा था। 999 प्रतिशत शुद्धता की एक किलो चांदी 61,300 रुपये के भाव पर चल रही थी। सोने की कीमत में कल की अपेक्षा आज 201 रुपये की कमी आई है, जबकि चांदी में 1294 रुपये की कमी आई है।
वायदा बाजार में कीमतों पर ज्यादा असर नहीं
वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में ज्यादा अंतर नहीं पड़ा है। गुरुवार को दोपहर दस ग्राम सोना 52,930 रुपये और एक किलो चांदी 61,455 रुपये पर चल रही थी। चांदी की कीमतो में जरूर थोड़ी कमी आई है।
ज्वैलरी के 17 नवंबर के रेट
फाइन गोल्ड 999 5289 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5162 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4707 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4284 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3412 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज इसके अतिरिक्त रहेगा।