आगरालीक्स…आगरा कैंट पर मिला नाबालिग प्रेमी जोड़ा. इसकी वजह छोटे—छोटे बच्चों का इंस्टाग्राम पर एकाउंट, रील्स और पोस्ट बनाने के क्रेजी और कम उम्र में ही उठा रहे बड़े कदम
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पुलिस को एक नाबालिग प्रेमी जोड़ा मिला. लड़का कक्षा 9वीं का छात्र था तो वहीं छात्रा कक्षा 11वीं में पढ़ती है. ये दोनों आज सुबह चार बजे स्टेशन पर सोते हुए मिले. रेलवे चाइल्ड लाइन को जब इन पर शक हुआ और इनसे पूछताछ की गई तो चौंकाने वाली बात सामने आई. दोनों प्रेमी जोड़े निकले जो कि दिल्ली के रहने वलो थे और इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दोनों साथ रहने के लिए घर से निकले थे. साथ में 2500 रुपये थे. दोनों दिल्ली से पहले जयपुर गए और जब पैसे खर्च हो गए तो वापस आगरा पहुंचे. चाइल्ड लाइन ने इनके परिजनों को सूचना दी और दिल्ली पुलिस और अभिभावकों के साथ दोनों को दिल्ली बाल कल्याण समिति के पास भेज दिया गया.

डेली बना रहे रील्स
वैसे तो रील्स बनाने का क्रेज आजकल के युवाओं पर जमकर छाया हुआ है लेकिन 7 से 15 साल तक के बच्चे भी इसके लिए क्रेजी हैं. बच्चा लड़का हो या फिर लड़की, डेली रील्स बना रहे हैं. इसमें वह अपने पेरेंट्स और दोस्तों को भी शामिल करते हैं. स्कूल से लौटने के बाद बच्चे सबसे पहले मोबाइल को ही हाथ लगाते हैं और रील्स बनाने के लिए कोई न कोई आइडिया अपने साथ स्कूल से ही लेकर आते हैं या फिर पहले से ही बनाकर रखते हैं. देखा जाए तो बच्चों में रील्स और पोस्ट शेयर करने की एक लत सी लग गई है. उन्हें अब अपने टेस्ट में आने वाले नंबरों से ज्यादा फिक्र इस बात की है कि उनकी रील्स पर कितने लाइक्स और कॉमेन्ट्स आ रहे हैं.