आगरालीक्स…Agra News: आगरा में हार्ट अटैक पड़ने पर सैनिक को मिलिट्री हॉस्पिटल से एसएन रेफर किया गया, रेस्क्यू पीसीआई से बची सैनिक की जान। ( Agra News: SNMC, Agra Doctors save Army Person with Rescue PCI#Agra)
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात एक सैनिक को दिल का दौरा पड़ा।
उन्हें तत्काल मिलिट्री अस्पताल, आगरा ले जाया गया, जहां उन्हें थ्रोम्बोलिसिस दिया गया। इससे शुरुआत में उनकी स्थिति में सुधार हुआ, लेकिन दो घंटे बाद दोबारा सीने में दर्द हुआ और ईसीजी में गंभीर बदलाव दिखाई दिए। उनकी स्थिति को देखते हुए, मिलिट्री अस्पताल की टीम ने एसएन मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. बसंत कुमार गुप्ता से संपर्क किया। ( Agra News: SNMC, Agra Doctors save Army Person with Rescue PCI#Agra)
रेस्क्यू पीसीआई देकर बचाई जान
मिलिट्री अस्पताल की एक आपातकालीन कॉल पर, हमारे विभाग ने तुरंत रेस्क्यू पीसीआई (Percutaneous Coronary Intervention)का निर्णय लिया। डॉ. बसंत गुप्ता के नेतृत्व में, पूरी कैथ लैब टीम को तुरंत बुलाया गया, जिसमें छुट्टी पर गए कुछ कर्मचारी भी शामिल थे। टीम ने पूरी तैयारी के साथ कैथ लैब में सैनिक का इंतजार किया।
मिलिट्री अस्पताल की टीम (मेजर डॉ. रोहित जैन और अन्य) के साथ रोगी को सीधे कैथ लैब में स्थानांतरित किया गया। डॉ. बसंत गुप्ता और डॉ. सौरभ नागर ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू पीसीआई प्रक्रिया पूरी की। यह ऑपरेशन न केवल समय पर किया गया, बल्कि इसमें उच्च स्तर की विशेषज्ञता और टीम वर्क भी देखने को मिला। ऑपरेशन के बाद, सैनिक की स्थिति स्थिर है और उन्हें अब सीने में कोई दर्द नहीं है। इस सफल ऑपरेशन के लिए पूरी कार्डियोलॉजी टीम की सराहना की और कहा, "हमारे डॉक्टरों और कर्मचारियों की तत्परता और समर्पण पर हमें गर्व है। यह घटना हमारे अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं की क्षमता को दर्शाती है। हम भविष्य में भी ऐसे ही उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।