आगरालीक्स…Agra News: आगरा में एसबीआई के एजीएम पर बेइज्जत करने के आरोप लगाकर लापता हुए क्लर्क ई रिक्शा से पांच दिन बाद घर पहुंचे, ये कारण बताया।
18 अगस्त की शाम से एसबीआई, छीपीटोला ब्रांच में हाउसिलिंग लोन में सीनियर क्लर्क सुरेंद्र पाल सिंह लापता हो गए थे उन्होंने अपनी बाइक और एक लिफाफे में पत्र अपने भांजे को दिया था, भांजे द्वारा दिए गए लिफाफे को जब परिजनों ने खोला तो होश उड़ गए, उसमें उन्होंने लिखा था कि उनकी रीढ़ की हडडी में दर्द रहता है बेल्ट लगाते हैं और दवा खाते हैं एजीएम यह मानते हैं कि यह सब वे साहनुभूति लेने के लिए कर रहे हैं। उन्हें बेइज्जत करते हैं, उनका मोबाइल भी बंद था। बुधवार को पत्नी नित्था की तहरीर पर थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था।
ई रिक्शा से घर पहुंचे सुरेंद्र पाल सिंह
सुरेंद्र पाल सिंह गुरुवार रात को ई रिक्शा से अपने घर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे परेशान होकर वृंदावन में बांके बिहारी जी के दर्शन करने चले गए थे, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।