आगरालीक्स…Agra News: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के सीनियर छात्रों पर जूनियर ने लगाया रैगिंग का आरोप, हॉस्टल की पार्किंग में पीटा।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएैस 2023 के हाथरजास के रहने वाले रामकुमार ने एमबीबीएस के सीनियर छात्रों पर रैगिंग के आरोप और मारपीट करने पर थाना एमएम गेट में मुकदमा दर्ज कराया है। छात्र का आरोप है कि एक जनवरी को वे अपनी कार से रात में एसएन पहुंचे, रात 9.15 बजे कार को सीनियर ब्वॉयज हास्टल में पार्क कर रहे थे।
0
रैगिंग के बाद की मारपीट
रामुकमार ने आरोप लगाए हैं कि सीनियर छात्र सूरज चौधरी, गौतम बडेरिया, रितुराज जाटैव और विवेक, ये सभी 2018 और 2021 बैच के हैं इन्होंने रैगिंग लेना शुरू के र दिया, कहा कि अपनी गाड़ी में बिठाकर ले चलो विरोध करने पर पिटाई कर दी। उन्होंने अपने भाई लखन को फोन कर बुला लिया। सीनियर छात्रों ने भाई लखन की भी पिटाई कर दी।
कॉलेज का प्रोक्टोरियल बोर्ड कर रहा जांच
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का मीडिया से कहना है कि छात्रों में आपसी विवाद के बाद मारपीट का मामला है, रैगिंग का मामला नहीं है। प्रोक्टोरियल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. टीपी सिंह ने बयान दर्ज किए हैं, सोमवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।