आगरालीक्स….Agra News: आगरा में दूध विक्रेता को थाने में थर्ड डिग्री देने पर थाना छत्ता सहित दो इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, चार थाना प्रभारी बदले गए।
जीवनीमंडी चौकी पर दूध विक्रेता को थर्ड डिग्री देने का मामला सामने आने के बाद थाना छत्ता प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है इससे पहले जीवनमंडी के चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार को निलंबित कर दिया था। इसके साथ ही मलपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा को भी लाइन हाजिर कर दिया है। ( Agra News: Inspector Chatta Line Haazir, Four Police station incharge change#Agra)
इन थानों के प्रभारी बदले गए
थाना मलपुरा विनोद कुमार मिश्र की जगह खंदौली थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार वशिष्ठ को बनाया गया मलपुरा का थाना प्रभारी
थाना खंदौली जनसंपर्क अधिकारी कुलदीप सिंह को बनाया गया थाना खंदौली का प्रभारी
थाना छत्ता कागरौल थाना प्रभारी अंकुर मलिका को बनाया गया थाना छत्ता का प्रभारी
थाना कागरौल हरीपर्वत की नेहरू नगर चौकी प्रभारी एसआई मोहित शर्मा को बनाया गया थानाध्यक्ष कागरौल