आगरालीक्स…एसएन मेडिकल कॉलेज में खुला जन औषधि केंद्र. न्यूनतम दर पर मिलेंगी दवाएं. 123 मेडिकल स्टूडेंटस को मिला टेबलेट स्मार्टफोन
उत्तर प्रदेश सरकार की डिजीशक्ति- स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत आज एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के एमबीबीएस बैच 2017 के 123 छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा डॉ प्रशांत गुप्ता द्वारा टेबलेट वितरित किए गए। प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया कि इस योजना के तहत युवाओं को इंफोसिस द्वारा डिजिटल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

योगेंद्र उपाध्याय द्वारा कहा गया के डिजिटल सशक्तिकरण के माध्यम से युवाओं को अपना ज्ञान और कौशल बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस कार्यक्रम को डॉक्टर रिचा गुप्ता नोडल अधिकारी टेबलेट स्मार्टफोन वितरण एवं विभागाध्यक्ष फॉरेंसिक मेडिसिन डॉक्टर श्रीवास्तव सह नोडल अधिकारी टेबलेट वितरण एवं विभागाध्यक्ष फिजियोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज आगरा डॉक्टर चतुर्वेदी आचार्य एवं विभागाध्यक्ष मेडिसिन विभाग प्रशांत आचार्य सर्जरी विभाग एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रीति भारद्वाज द्वारा किया गया। इसके साथ ही एसएन मेडिकल कॉलेज परिसर में आज प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रशांत गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया जिससे न्यूनतम दर पर मरीजों को दवाई प्राप्त हो सकेंगे।