Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: Social workers re-dedicated Agravan to the society with the construction of a new hall and new furnishings in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Social workers re-dedicated Agravan to the society with the construction of a new hall and new furnishings in Agra…#agranews

262

आगरालीक्स…आगरा में नवीन हॉल के निर्माण और नवीन साज-सज्जा संग समाजसेवियों ने समाज को पुनः समर्पित किया अग्रवन…ताकि मांगलिक कार्यक्रमों से चलती रहे गौ-सेवा..

महाराजा अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर एवं श्री गौशाला सोसाइटी वाटर वर्क्स चौराहा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार शाम नवीन हॉल के निर्माण और नवीन साज-सज्जा संग समाजसेवियों ने समाज के मांगलिक कार्यों के लिए अग्रवन को पुनः समर्पित कर दिया ताकि अग्रवन की आय से गौशाला में पल रहे गोवंश की सेवा आजीवन जारी रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष कौशल किशोर सिंघल, उपाध्यक्ष प्रथम हरीशंकर अग्रवाल, उपाध्यक्ष द्वितीय ओंकार नाथ गोयल, महासचिव दिलीप कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष अनूप गोयल, सह सचिव अशोक अग्रवाल, अंकेक्षक राजेश कुमार अग्रवाल, संजय बंसल, राकेश मोहन और चंद्रेश गर्ग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

गौ सेवा है मुख्य मकसद
इस मौके पर अध्यक्ष कौशल किशोर सिंघल ने बताया कि अग्रवन को नवीन और भव्य स्वरूप प्रदान करने के पीछे मनोभाव गो-सेवा का ही है। इसी के लिए कोशिश है कि समाज द्वारा अग्रवन का अधिक से अधिक मांगलिक कार्यों के लिए प्रयोग हो। लोगों को समारोहों के लिए फतेहाबाद रोड न भागना पड़े। उनको फाइव स्टार जैसी सुविधाएँ अपने ही क्षेत्र में वाजिब दाम में उपलब्ध हो जाएँ।

18 वर्षों से चल रही सेवा..
महासचिव दिलीप कुमार गोयल ने बताया कि अग्रवन परिसर वाली गौशाला में मौजूद गोवंश के भरण-पोषण और देख रेख के लिए धनोपार्जन की दृष्टि से महाराजा अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर के 271 संस्थापक सदस्यों ने वर्ष 2003 में अग्रवन का लोकार्पण किया था। विगत 18 वर्षों से समाज के विभिन्न वर्ग माँगलिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भवन का सदुपयोग कर रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: A grand ‘Nishan Yatra’ was taken out in Agra amidst chants of “Shyam.”..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में श्याम नाम के जयकारों के बीच निकली भव्य निशान यात्रा....

आगरा

Agra Weather: Heavy rain expected in Agra until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 6 सितंबर तक भारी बारिश के आसार. मौसम विभाग का...

आगरा

Agra News: Shri Krishna Janmashtami festival celebrated with great grandeur at Mahi International School…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में भव्य रूप से मनाया गया श्रीकृष्ण...

आगरा

Agra News: Shri Ram Katha, featuring the nectar-like discourses of Morari Bapu, begins in Agra on September 15…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मोरारी बापू की अमृतवाणी में श्रीरामकथा 15 सितंबर से. हनुमान...

error: Content is protected !!