Saturday , 2 May 2026
Home आगरा Agra News: Solar energy system installed in 678 houses in Agra. Know its benefits…#agranews
आगरा

Agra News: Solar energy system installed in 678 houses in Agra. Know its benefits…#agranews

526

आगरालीक्स…आगरा में 678 घरों में लगा सोलर एनर्जी सिस्टम. तीन किलोवाट पर मिलती है 350—400 यूनिट तक बिजली. 25 साल तक मिलेगा मुफ्त बिजली. जानें इसके लाभ

आगरा के 678 परिवार सोलर एनर्जी से घरों में बिजली की खेती कर रहे हैं और अपने बिजली के बिल को बचाकर अपने बजट को बेहतर बना रहे हैं। होटल होली-डे-इन में आज प्रधानमंत्री सूर्य ग्रह योजना के प्रति आमजन को जागरूक करने व सोलर एनर्जी को बढ़ावा देकर प्रदूषण कम करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से सोलर वन एनर्जी द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 150 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अदानी सोलर के नार्थ ईस्ट हेड अरविन्द सेमवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गणेश वंदना के साथ प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में अरविन्द सेमवाल ने प्रधानमंत्री सूर्य ग्रह योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। योजना का उद्देश्य बताते हुए कहा कि लक्ष्य है कि हर घर अपनी बिजली खुद बनाए। एक बार पैनल सिस्टम लगाकर व्यक्ति लगभग 25 वर्ष तक मुफ्त बिजली पा सकता है। तीन किलोवॉट के सोलर पैनल से प्रतिमाह लगभग 350-400 यूनिट बिजली बनाई जा सकती है, जो एक परिवार के लिए पर्याप्त है।

सोलर वन एनर्जी के संस्थापक व निदेशक कपिल विधानी ने कहा कि भारत में एक करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री सूर्य ग्रह योजना का लाभ देने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री सूर्य ग्रह योजना का लाभ उठाने में भारत में उप्र चौथे नम्बर (50 हजार पैनल सिस्टम लग चुके हैं) पर है। सोलर वन एनर्जी के प्रशान्त जी ने बताया कि www.pmsuryaghar.gov.in पर या नेडा कार्यालय से लाभार्थी सभी जानकारी उपलब्ध कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से नेडा के यूपी जोनल हेड संतोष वर्मा, चंचल कुमार, तुषार मिश्री आदि उपस्थित थे।

खेत, स्कूल व हॉस्पीटल भी ले सकते हैं सोलर एनर्जी का लाभ
एलएमबी-1, एलएमबी-5, एलएमबी-4 ए, एलएमबी 4बी, एचबी-1 कनेक्शन कैटेगरी के तहत लाभार्थी सरकार नेट मीटरिंग का पयदा ले सकते हैं।। उप्र में घरेलू बिजली की कीमत 7 यूनिट प्रति है तो उक्त कनेक्शन के तहत अतिरिक्त बिजली बनने पर सरकार खरीद लेगी। वहीं अन्य कमर्शियल कनेक्शन पर उपभोक्ता 3 रुपए 58 पैसे में सरकार को प्रति यूनिट बिजली बेच सकता है।

3-10 किलोवॉट पर मिलेगा 30 फीसदी तक अनुदान
तीन किलोवॉट के घरेलू सोलर प्लांट पर 78 हजार का अनुदान प्रधानमंत्री सूर्य ग्रह योजना के तहत दिया जाएगा। प्रदेश द्वारा 30 हजार के अनुदान सहित लाभार्थी 30 प्रतिशत तक अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। 3-10 किलोवॉट तक के घरेलू पैनल सिस्टम पर अनुदान दिया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Experts have advised changes to the office environment to address deteriorating mental health in Agra

आगरालीक्स…’कर्मचारी पर तनाव भारी!’ डेड लाइन, टारगेट, प्रॉफिट मार्जिन में उलझे लोग,...

आगरा

Obituaries of Agra on 1st May 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Three arrested for attempting to sell land using forged documents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फर्जी कागजात बनाकर जमीन बेची जा रही थी. पुलिस ने...

आगरा

Agra News: GM of North Central Railway inspected these stations, including Agra Cantt and Idgah…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट, ईदगाह सहित इन स्टेशनों का उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक...

error: Content is protected !!