Thursday , 15 January 2026
Home यूपी न्यूज Agra News: 20 children who lost their parents during Corona in Agra got laptops…#agranews
यूपी न्यूज

Agra News: 20 children who lost their parents during Corona in Agra got laptops…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कोरोना के समय अपने माता—पिता को खो चुके बच्चों मिला को लैपटॉप. बच्चों को किया प्रेरित, कहा— लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर अपने माता पिता का सपना करें साकार

आगरा में कोरोना के समय अपने माता—पिता को खो चुके बच्च्चों को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्रीबाल सेवा योजना के तहत लैपटॉप ​बांटे गए.राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान और कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने नवीन सर्किट हाउस में यह लैपटॉप बांटे. आज कुल 20 तथा इससे पूर्व कुल 94 बच्चों को लैपटॉप वितरण किया गया. सर्वप्रथम सभी अतिथियों का जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ व बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया.

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की मृत्यु कोविड-19 से हुई, उन बच्चों को हमें मुख्य धारा से जोड़ना है, उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 से लेकर अब तक लगातार हर जिले में ऐसे बच्चों को महिला कल्याण विभाग के माध्यम से लैपटाप बच्चों को दिया जा रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई में कोई बाधा न आये और बच्चे शिक्षित होकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ें और देश हित में कार्य करें. उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता की कोविड-19 में मृत्यु हो गई है, उनके अभिभावक प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री हैं. उनकी परवरिश, जिम्मेदारी उठाने वाला कोई नहीं था, ऐसे बच्चों का कोई सहारा नहीं था, हमारी सरकार उनकी सहारा बनी, मा0 मंत्री महोदया ने कन्या सुमंगला जैसी विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि निराश्रित सहारा बच्चे ही नहीं, बल्कि बेटियों के लिये भी सरकार ने विभिन्न योजनायें चलाकर बेटियों की चिन्ता की है और उनकी पढ़ाई से शादी तक की चिन्ता सरकार द्वारा की जा रही है. उन्होंने उपस्थित बच्चों को शुभकामना देते हुए कहा कि आप लैपटॉप के माध्यम से अपने माता-पिता के अधूरे सपने साकार करें, वो आज इस दुनियां में नहीं हैं, लेकिन आपकी प्रगति देखकर वे जरूर खुश होंगे तथा जो लक्ष्य आपने निर्धारित किया है, उस पर निरन्तर चलते रहें, एक दिन सफलता आपको अवश्य मिलेगी, मेरी शुभकामनायें आपके साथ है.

कार्यक्रम में अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग बबिता चौहान ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 में आपने अपने माता या पिता खोये, कोई अभिभावक नहीं रहा, ऐसे सभी बच्चों की सरकार ने जिम्मेदारी ली, उनके शैक्षिक उन्नयन में रूकावट न हो उसके लिये मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) के अंतर्गत लैपटॉप वितरण की योजना प्रारम्भ की, जिससे कि पढ़ाई बोझ न बने, लैपटॉप आपके जीवन में संचार क्रान्ति तथा पढ़ाई का अवसर मुहैया करायेगा, आप इसका सदोपयोग करें। उन्होंने उपस्थित बच्चों के भविष्य को सुखद व सुन्दर होने की कामना व्यक्त की तथा लक्ष्य के प्रति मनोयोग से कार्य करने को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में श्रीमती श्रुति शुक्ला उपनिदेशक बाल विकास, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय कुमार, रितु इंदौलिया सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

यूपी न्यूज

Agra News: January 15 is a public holiday in Uttar Pradesh, including Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश. स्कूल, आफिस सभी...

यूपी न्यूज

Teenage girl’s death in Kasganj suspected to be an honour killing, police investigating

आगरालीक्स…दर्दनाक, प्रेमी के साथ गई किशोरी की हत्या कर शव को जलाया....

यूपी न्यूज

UP News: Three people, including the wife, arrested in the Hathras youth’s murder case…#hathrasnews

यूपीलीक्स…यूपी में एक और पति की हत्या. हाथरस के युवक को पत्नी...

यूपी न्यूज

Mother and father-in-law arrested for murder of married woman in Kasganj…#upnews

यूपीलीक्स…मां ने अपनी ही शादीशुदा बेटी को मार डाला और दामाद को...

error: Content is protected !!